तकन
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर-कमलों से आज लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज के वार्षिक थीम 2025-26 ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग)’ का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रह्माकुमारीज के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीक ने दुनिया को भले ही बहुत आगे बढ़ाया है, लेकिन इसने लोगों के बीच ईर्ष्या और तनाव भी बढ़ाया है। उन्होंने सुझाव दिया कि मेडिटेशन (ध्यान) मानसिक संतुलन और शांति स्थापित करने का सबसे बड़ा उपाय है।
ख
![]()
