नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा और अत्याचार के मामले कम नहीं हो रहे हैं, शेख हसीना विरोधी नेता उसमान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में मचे बवाल के बाद प्रदर्शनकारी एक बार फिर सड़कों पर जमकर उपद्रव करते हुए हिन्दुओं को निशाना बना रहे हैं, दहशदगर्दों ने 2 अखबारों के दफ्तरों को आग लगा दी, और चटगांव स्थित भारतीय राजनयिक मिशन को निशाना बनाया।
इसी बीच हिंसक हमलों के बीच बवालियों की भीड़ ने एक हिंदू को पीट पीटकर हत्या कर दी,इतने पर भी जब उनका जी नहीं भरा तो उसके शव को पेड़ से बांधकर उसे जला दिया,मृतक की पहचान मृतक की पहचान एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है, प्रदर्शनकारी जगह-जगह पर प्रदर्शन कर भारत विरोधी नारे लगा रहे थे।
![]()
