पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती का सामना करना पड़ा है,इंटरनेशनल फोरम फॉर पीस एंड ट्रस्ट में हिस्सा लेने तुर्कमेनिस्तान पहुंचे शहबाज शरीफ को रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने के लिए 40 मिनट इंतजार करना पड़ा, जिस रूम में पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन के बीच बैठक हो रही थी, उसमें जबरन घुस गए,कुछ ही देर में सिक्योरिटी वाले शहबाज शरीफ को बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।

जिस वक्त शहबाज को बाहर निकाला गया उस वक्त हॉल के अंदर रूस के राष्ट्रपति पुतिन तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन से मुलाकात कर रहे थे, शहबाज शरीफ को बेइज्जती का सामना करना पड़ा,,पाकिस्तान की जो फजीहत हुई है इसकी चर्चा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में जमकर हो रही है।
![]()
