लखनऊ: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती राजधानी लखनऊ के हासेमऊ स्थित गोशाला में गुरूवार को गो पूजन कर गोरक्षा के लिए धर्मयुद्ध का ऐलान किया। इसी के साथ उन्होंने गो प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की शुरुआत करते हुए चतुरंगिणी सेना बनाने की घोषणा की,शंकराचार्य ने ऋग्वेद के पद अहम् हनन् वृत्ते गविष्ठे का अनुयायियों से सामूहिक जाप कराया।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि सपा, कांग्रेस या कोई भी राजनीतिक दल इतना चतुर नहीं है कि मुझे चुनाव में इस्तेमाल कर सके, हम किसी पार्टी के लिए नहीं,बल्कि गंगा और गोरक्षा जैसे मुद्दों के लिए काम कर रहे हैं,जो पहले भाजपा के भी प्रमुख विषय रहे हैं,चाहे तो भाजपा भी मेरे समर्थन में आ सकती है।
इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कि और कहा कि कोई भी शुभ कार्य को आगे बढ़ने का काम शुरू करने से पहले साधु-संतों का आशीर्वाद मिल जाए तो उससे अच्छी कोई बात नहीं है,उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत हो जाएगा।
![]()
