उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए,लखनऊ में शीशम के तीन रोग ग्रस्त पेड़ काटने की इजाजत देने के बदले 40 हजार रुपए की घूस लेने के आरोप में एक रेंजर और वन दरोगा को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठानर की ओर से खीरी के लुधौरी रेंज के रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह, वन दरोगा राजेन्द्र कुमार वर्मा को घूस लेते पकड़ा लिया गया है, शिकायतकर्ता ने उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत की थी कि परमिट की फाइल को रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रति पेड़ परमिट के छह हजार के अनुसार तीन पेड़ के 18 हजार, लकड़ी निकासी के लिए 30 हजार रुपए घूस मांगा, जिसके बाद रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह और वन दरोगा राजेन्द्र कुमार वर्मा को टीम ने रंगे हाथ घूस लेते पकड़ लिया। दोनों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
![]()
