नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में उड़ान भरी, बुधवार को हरियाणा के अंबाला स्थित वायुसेना स्टेशन से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में उड़ान भरी,इस दौरान राष्ट्रपति ने फाइटर पायलट सूट व अन्य सभी आवश्यक उपकरण भी पहने।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट में पहले भी उड़ानभर चुकी हैं,सवार हुई हैं,इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी,उन्होंने भारतीय वायुसेना के पायलटों के साथ अनुभव साझा करते हुए वायुसेना की दक्षता, अनुशासन और समर्पण की सराहना की थी।
अंबाला भारतीय वायुसेना का एक प्रमुख एयरबेस है,रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में राष्ट्रपति की यह उड़ान भारतीय वायुसेना की आधुनिकता, क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के रक्षा प्रयासों का प्रतीक है,बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू के इस दौरे के समय वायुसेना प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे,इस सॉर्टी के माध्यम से राष्ट्रपति ने भारतीय वायुसेना के पराक्रम, तकनीकी दक्षता और सैन्य शक्ति के योगदान को सैल्यूट किया।
![]()
