यूपी: प्रयागराज के तेलियरगंज में गुरूवार को बाबा चौराहे पर फायरिंग से हड़कंप मच गया, अधिवक्ता विजयकांत पांडेय पर तीन राउंड फायर किया गया, हमले में अधिवक्ता विजयकांत पांडे के कंधे,हाथ और जांघ में गोली लगी है,गंभीर रूप से जख्मी अधिवक्ता को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है,अधिवक्ता की हालत अभी स्थिर है,हमले का आरोप अधिवक्ता के भतीजे ओमशिव पर लगा है, पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता ओमशिव पांडेय को हिरासत में लिया है,इस हमले के पीछे संपत्ति विवाद माना जा रहा है।
सरेआम अधिवक्ता पर गोली चलने की सूचना पर डीसीपी सिटी मनीष सांडिल्य,शिवकुटी थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह फोर्सं के साथ मौके पर पहुंचे,
डीसीपी सिटी मनीष सांडिल्य ने बताया कि बाबा चौराहे पर विजयकांत और ओमशिव पांडेय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,जिसके बाद ओम शिव ने अपने चाचा को गोली मार दी,अधिवक्ता पर हमले के पीछे कारणों की जांच की जा रही है,हालांकि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता के भतीजे ओम शिव पांडे ने पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाई,परिजनों की तहरीर पर आरोपी ओम शिव के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
![]()
