रोशनी का पर्व दीपावली आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है,दीपों की चमक से हर गली, हर घर रोशन हो उठा है,रोशनी का त्योहार दीपावली भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता।
इस साल कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को शुरू होकर 21 अक्टूबर को समाप्त होगी, इसलिए दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है,अमावस्या तिथि दोपहर 3:30 पर शुरू होगी, इसलिए लक्ष्मी पूजा का पहला मुहूर्त यहीं से शुरू होगा। अगले दिन सुबह 5.25 तक लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं। कुल 8 मुहूर्त रहेंगे।
ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन भगवान राम 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे, तब उनके स्वागत में नगरवासियों ने अयोध्या नगरी को दीपों से सजाया और ऐसा भी कहा जाता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण के लिए निकलती हैं और अपने भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
![]()
