उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू ढेर हो गया है,इस पर आगरा में रंगदारी समेत 18 मामले दर्ज हैं,पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला।
नोएडा एसटीएफ यूनिट और आगरा पुलिस को शातिर बदमाश के क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आने की सूचना मिली थी,जिसके बाद शुक्रवार को एकता थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवको ने फायरिंग कर दी, दोनों ओर से हुई फायरिंग में घायल बदमाश पवन को पुलिस ने इलाज के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, बताया जाता है कि रणदीप भाटी अमित कसाना गैंग का शूटर था, उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था जिस पर आगरा में रंगदारी समेत 18 मामले दर्ज हैं।
![]()
