उत्तर प्रदेश में सरकार ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को बड़ी राहत दी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर प्रस्तावित सीधी भर्ती-2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में शासनादेश जारी कर अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता दी गई है, सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत कुल 32,679 पदों को भरे जाने के लिए आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला), आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष), आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष), महिला बटालियन हेतु महिला आरक्षी, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष) तथा जेल वार्डर (पुरुष एवं महिला) पदों पर भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।
यह फैसला 31 दिसंबर 2025 को जारी भर्ती विज्ञप्ति के अनुक्रम में 5 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश के माध्यम से लागू किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा जो आयु सीमा के कारण अब तक भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।
![]()
