उत्तर प्रदेश एसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित होगी,सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के 1090 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी,जिसके लिए इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं,जिलों में प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद उन्हें डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है,शनिवार को परीक्षा शुरू होने से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा, शुक्रवार से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
4543 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए कुल 1575760 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनमें 1166386 पुरुष और 409374 महिलाएं शामिल हैं,परीक्षा शनिवार और रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी,पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी,परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सॉल्वर गैंग और पेपर लीक गिरोहों पर एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं।
![]()
