उत्तर प्रदेश की राजधानी के सरोजिनी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां ग्राम बेहसा में एक नशेड़ी बेटे नीरज ने अपने 60 वर्षीय पिता संतलाल रावत पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया,पिता को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान केजीएमयू में उनकी मौत हो गई, सरोजिनी नगर पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है।

मामला सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के बेहसा गांव का है जहां एक कलियुगी बेटा नीरज नशे के लिए पैसे मांग रहा था,पिता के मना करने पर उसने आपा खो दिया और अपने पिता संतलाल रावत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, हमले में पिता बुरी तरह से घायल हो गए, सरोजनी नगर, लखनऊ से घायल संतलाल को एम्बुलेंस द्वारा लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया,प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई,उधर सरोजिनी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी नीरज की तलाश तेज कर दी है।
![]()
