देश और दुनिया भर में आज रंगों का पर्व होली बडे ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, हर तरफ उल्लास का माहौल है, लोग मस्ती में नजर आ रहे हैं, जगह-जगह हो रहे आयोजनों में लोग रंगों में सरोबार हो रहे हैं, ढोल-नगाड़े की थाप के साथ मस्ती में झूम रहे हैं, इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम गणमान्य हस्तियों ने देशवासियों को होली की बधाई दी है।

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनायें देते हुए एक्स पर लिखा है , ‘होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है. यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है, हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।
![]()
