लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वर्ष 2026-27 का 9 लाख 12 हजार 696 करोड का महाबजट पेश किया, वर्ष 2025-2026 में प्रति व्यक्ति आय 1,20,000 रुपये होने का अनुमान है प्रदेश में हम लगभग 06 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाने में सफल हुए हैं, बेरोजगारी की दर 2.24 प्रतिशत रह गई है।
वर्ष 2024-2025 (त्वरित अनुमान) में प्रदेश की जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आंकलित हुई है, जो गत वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि परिलक्षित करता है, प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रूपये आकलित हुई है, जो वर्ष 2016-2017 में प्रति व्यक्ति आय 54,564 रुपये के दोगुने से अधिक है,गन्ना मूल्य में 30 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई, सरकारी घाटे को तीन फ़ीसदी तक करने का लक्ष्य रखा गया है, कृषि विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है, स्टार्टअप क्षेत्र में अप लीड कर रहा है।
![]()
