उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी (SIR) के बाद कई बड़े शहरों में वोटर कम होंगे, SIR के बाद मतदाताओं की फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट तो 31 दिसम्बर को आएगी, सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में 2.89 करोड़ वोटर कम होंगे, इस पर राजनैतिक दलों के साथ ही सीएम योगी ने वोटरों के नाम कटने के मामले पर चिंता जता चुके हैं।
सूबे में SIR के बाद जिन टॉप टेन जिलों में लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ और गोरखपुर शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार
कानपुर नगर में 9.02 लाख वोट कटे
आगरा में 8.36 लाख वोट कटे
प्रयागराज में 11.56 वोट
गोरखपुर में 6.45 लाख वोट कटे
सीतापुर में 6.23 लाख वोट कटे
गाज़ियाबाद में 8.18 लाख वोट कटे
बरेली में 7.14 लाख वोट कटे
मेरठ में 6.65 लाख वोट कटे
फरवरी में फाइनल वोटर लिस्ट आएगी, वोटर लिस्ट में ज़्यादा से ज़्यादा लोग जोड़े जा सकें, इसके लिए विभिन्न दलों के साथ बीजेपी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की वर्कशॉप कर जागरुक कर रही है, बताया जाता है कि कई जगह SIR में बीएलओ ने गड़बड़ी की, लोगों के घर ताला बंद है तो उसे एब्सेंट दिखा दिया, विपक्षियों ने अपने वोट करा लिए,जो वोटर गलत तरह से जोड़े गए हैं, उनके लिए फॉर्म 7 भरना है, ऐसे वोट कटवाने हैं, साथ में गांव के लोग जो शहरों में नौकरी करते हैं, उन्होंने अपने वोट शहर में कटवा लिए हैं, उन्हें समझ कर उनका वोट शहर में कराया जाए।
![]()
