उत्तर प्रदेश के बरेली में समाजवादी पार्टी ने जिला की पूरी कार्यकारिणी को बर्खास्त कर दिया है,सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ये बड़ी कार्रवाई हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आदेश जारी किया है,इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले में राजनीति हलचल तेज हो गई है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक,बरेली संगठन को लेकर काफी समय से शिकायतें मिल रही थी, जिलाध्यक्ष से जुड़ा एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने की वजहों से पार्टी की छवि खराब हो रही थी, साथ ही संगठन के अंदर गुटबाजी, आपसी खींचतान और अनुशासनहीनता को लेकर नेतृत्व ने कड़ा कदम उठाया है,जिला कार्यकारिणी के भंग होने के साथ ही कई प्रमुख पदाधिकारियों को भी पदमुक्त कर दिया गया है, इनमें जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, इंजीनियर अनीस अहमद, सुरेंद्र सोनकर, अरविंद यादव और हरिशंकर यादव समेत कई नेताओं को जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है, अब पार्टी नेतृत्व नए सिरे से संगठन खड़ा करने की तैयारी कर रहा है जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं और साफ छवि वाले नेताओं को मौका दिया जाएगा।
![]()
