नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच देशभऱ में तेल और गैस की कमी को लेकर फैली आशंका के बीच असम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत दुनियाभर की एनर्जी का ध्यान रख सकता है, उन्होंने तेल और एलपीजी गैस को लेकर कांग्रेस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा, ‘आज कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है, किसी भी स्थिति में वे देश के प्रति ईमानदार नहीं हैं, आज युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस सिर्फ अफवाहें फैलाने में जुटी है,बीजेपी-NDA की सरकार ने हमारी रिफाइनरी के विकास के साथ ही रिफाइनिंग क्षमता के विकास के लिए काफी काम किया है, जिससे आज भारत दुनिया का वो देश है जो अपनी ही नहीं, बल्कि विश्व की ऊर्जा जरूरतों का ध्यान रख सकता है।
पीएम मोदी ने कहा, हमने आजाद भारत में बार-बार देखा है कि जब दुनिया के दूसरे हिस्सों में युद्ध होता हैं तो सप्लाई चेन में दिक्कत आती है,जिससे हमारे किसानों को परेशानी होती है,कभी खाद महंगी हो जाती थी, कभी डीजल और ऊर्जा की कीमत बढ़ जाती थी,क्योंकि दशकों तक कांग्रेस पार्टी ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा था,बीते दशक में बीजेपी-एनडीए सरकार ने आत्मनिर्भरता को लेकर एक और बड़ा काम किया है,हमने कृषि को बाहरी संकटों से बचाने के लिए आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन दिया है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,मैं कांग्रेस के साथियों से कहना चाहता हूं कि लाल किले पर से 15 अगस्त के पंडित नेहरू का वो भाषण सुनिए जिसमें पंडित जी ने लाल किले से एक बार कहा कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में लड़ाई चल रही है, इसलिए भारत में महंगाई बढ़ रही है,उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया कहां है और यहां महंगाई बढ़ी,कांग्रेस के लोगों ने देश को हमेशा गुमराह किया है।
![]()
