भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया,पीएम नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान कराया,उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई और फिर उनकी पीठ थपथपाते हुए उन्हें नए पद के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मंगलवार नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है,बिहार से आने वाले नितिन नवीन अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान संभालेंगे,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के नए अध्यक्ष को नया बॉस बताया,पीएम मोदी ने इस मौके पर संगठन के दायित्वों पर चर्चा के साथ-साथ नितिन नवीन के युवा नेतृत्व पर भरोसा भी जताया।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नवीन इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेता हैं,अपने अथक परिश्रम और समर्पण से संगठन के दायित्वों को निभाते हुए उन्होंने यहां तक का सफर तय किया है,मुझे पूरा विश्वास है कि उनका ऊर्जावान नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा,उनके नेतृत्व में भाजपा के सभी कार्यकर्ता नए जोश और उत्साह से राष्ट्रसेवा और जनसेवा के अपने संकल्प को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।’
वहीं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, मैं आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि हम जैसे साधारण कार्यकर्ताओं ने हमेशा दूर से देखा है कि आप राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं,
नितिन नवीन की ताजपोशी के समय भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
![]()
