उत्तर प्रदेश में बरेली दंगे के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर शिकंजा कसने लगा है, शनिवार को मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया, आरिफ के एक बड़े मार्केट और शोरूम को ध्वस्त कर दिया गया है, बरेली विकास प्राधिकरण की टीम जैसे ही अवैध निर्माण ढहाने पहुंची, पुलिस ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया था, सीओ तृतीय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिससे बुलडोजर की कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से की गई।
बीडीए का आरोप है कि आरिफ ने पीलीभीत बाईपास के पास कपडे के शोरूम का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया था, परिसर में जिम, होम डेकोर सेंटर और कई दुकानों का संचालन चल रहा था, जांच में यह दुकानें अवैध निकली, निर्माण अवैध पाए जाने के बाद बीडीए ने 11 अक्टूबर को दोनों परिसरों को सील कर दिया था, उसके बाद शनिवार को बीडीए ने 16 दुकानों और शोरूम पर बुलडोज कर दिया।
बरेली का महौल खराब करने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ पर पुलिस प्रशासन पहले भी कार्रवाई कर चुका है, बिना नक्शा पास कराए बनाए गए फहम लॉन, स्काई लार्क होटल और फ्लोरा गार्डन बारातघर को बरेली विकास प्राधिकरण सील कर चुका है।
![]()
