Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना नौवां बजट पेश करते हुए,अपने यूनियन बजट 2026 भाषण में कहा कि 17 कैंसर की दवाओं और सात दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर टैक्स माफ होगा, इन दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाकर कैंसर मरीजों के इलाज का खर्च कम करने की घोषणा की, उन्होंने यह भी घोषणा की कि सात और गंभीर बीमारियों की दवाओं पर टैक्स माफ होगा, जिससे वे सस्ती हो जाएंगी।
2026-27 बजट के तहत, सरकार ने पर्सनल इस्तेमाल के लिए इंपोर्ट किए जाने वाले सभी ड्यूटी वाले सामानों पर टैरिफ रेट 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है, इन टैक्स रिलीफ का मकसद मरीजों पर, खासकर कैंसर का इलाज करा रहे मरीजों पर आर्थिक बोझ को कम करना है, साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर ड्यूटी-फ्री पर्सनल इंपोर्ट का दायरा बढ़ाना है।
शिक्षा और चिकित्सा जरूरतों के लिए रेमिटेंस पर टीसीएस को पांच प्रतिशत से दो प्रतिशत पर लाने का प्रस्ताव, इन जरूरतों के लिए विदेश से 10 लाख रुपये तक का लेन-देन सस्ता होगा। बाकी जरूरतों पर 20 फीसदी टीसीएस लगता रहेगा।
![]()
