पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को बाबरी मस्जिद की तर्ज पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर औपचारिकता पूरी की, कार्यक्रम को लेकर बेलडांगा समेत आसपास के इलाके सुबह से हाई अलर्ट है।
भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में बाबरी की नींव रखने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी की शह और तुष्टीकरण नीति की वजह से हुमायूं कबीर जैसे लोग घूम रहे हैं,वहींं (BJP) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कबीर पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर जैसे नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं और यह सब मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश है,उन्होंने कहा कि TMC की अंदरूनी लड़ाई के कारण ऐसी स्थितियां पैदा हो रही हैं।
हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को कहा था कि वे 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे, मामले के तूल पकड़ने पर TMC ने 4 दिसंबर को हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।
![]()
