पदमाकर आर्या/फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक के भैरमपुर उमरपुर ग्राम पंचायत में नई देसी शराब की दुकान खुलने से ग्रामीण महिलाओं में रोष है, ग्राम प्रधान कमल सिंह लोधी के नेतृत्व में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकान को बंद करने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की मुख्य सड़क पर शराब का ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब हो गया है, यहां के युवा शराब की लत में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं, महिलाओं का कहना है कि शाम होते ही शराबी गाली गलौज और मारपीट करते हैं, जिससे रास्ते से लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिस गांव की बहन बेटियों खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।
महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठेके को नहीं हटाया गया तो दुकानों को मजबूरन बंद करा देंगे जिसकी जिम्मेदारी पूरी प्रशासन की ही होगी।
![]()
