प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में अन्नदाताओं को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दिया है,इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है और पीएम-किसान योजना इसका एक बड़ा उदाहरण है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी गई है, इस योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा भेजा जाता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है और किसानों को पूरी पारदर्शिता के साथ लाभ मिल रहा है,उन्होंने बताया कि जैसे ही यह राशि जारी की गई, लाभार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर इसका मैसेज भी पहुंचने लगा है,किसानों को तुरंत जानकारी मिल रही है कि उनके खाते में पैसा आ गया है, उन्होंने इस योजना को बेहद सफल और प्रभावी बताते हुए कहा कि आज तकनीक की मदद से सरकार एक क्लिक में करोड़ों किसानों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने में सक्षम हुई है, इस बार पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त के तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख 25 हजार 913 किसानों के बैंक खातों में राशि भेजी गई है, यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
![]()
