उत्तर प्रदेश में चंद्रग्रहण के चलते मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं, मंदिरों के बाहर सन्नाटा है,ग्रहण के बाद शाम 7:15 बजे मंदिर में प्रवेश कर गर्भगृह की विधिवत साफ-सफाई और श्रृंगार के बाद संध्या आरती के साथ दर्शन-पूजन शुरू कर दिया जाएगा।
आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण है,चंद्र ग्रहण दोपहर 3:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:47 बजे तक रहेगा,अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में सुबह 8:15 बजे भगवान को भोग लगाया गया,इसके बाद सुबह 9 बजे से मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए,वहीं मथुरा में बांके बिहारी मंदिर समेत कई मंदिरों के कपाट सुबह 9 बजे बंद किए गए,काशी विश्वनाथ धाम के कपाट भी पौने तीन घंटे बंद रहेंगे,काशी में दशाश्वमेध घाट पर कराई जाने वाली रोज शाम की आरती सवा घंटे की देरी से होगी।
![]()
