गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों से पीड़ितों की समस्या जल्द से जल्द हल करने का निर्देश दिया,जनता दर्शन में पहुंचे करीब 300 लोगों की समस्या सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक एक कर सुनी और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों से लोग जनता दर्शन में पहुंचे,जहां फरियादियों ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्याओं के बारे में बताया,मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने लोगों को आवास दिलाने,जमीन कब्जा मुक्त कराने,इलाज में हर संभव मदद, हड़पे गए रुपये वापस कराने का आश्वासन दिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि पुलिस से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, पीड़ितों की मदद में विलंब और लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी तय है।
![]()
