यूपी: उन्नाव में नाबालिग से रेप के दोषी और पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है, अब 4 हफ्ते बाद इस मामले की अगली सुनवाई होगी।
2017 में उन्नाव में नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार मामले में बीजेपी से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा पर रोक लगाने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिलहाल रोक लगा दी,इससे पहले सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंगर को जमानत देते हुए सजा निलंबित कर दी थी, इसी आदेश के खिलाफ सीबीआई की ओर से दायर याचिका पर सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ ने सुनवाई की थी।
![]()
