मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात को कोहरे की वजह से छह बसें और दो कारें समेत 10 गाड़ियां टकरा गईं, इस हादसे से बसों में भीषण आग लग गई, जिसमें अबतक चार लोगों की मौत हुई है जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं,यह दुर्घटना आगरा से नोएडा जा रही एक मार्ग पर बलदेव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 125 के पास हुई,मौके पर पुलिस और दमकल की टीमें तेजी से राहत और बचाव कार्य कर रही हैं।

बताया जाता है कि मथुरा में घने कोहरे के कारण हादसा हुआ जिसमें एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गई, तेज टक्कर लगने के बाद धमाकों से इन वाहनों में भयंकर आग लग गई, हादसा मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे हुआ, हादसे के वक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में सवार अधिकतर लोग नींद में थे।
हादसे में सभी घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है, 38 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 39 लोग बलदेव सीएचसी में भर्ती हैं।
h
![]()
