नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है,पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई, 2026 को घोषित होंगे,चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही इन सभी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार 15 मार्च की शाम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की,असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी,तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होंगे जबकि पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगी, इन सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे।
2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था,पिछली बार बंगाल विधानसभा का चुनाव 8 चरणों में कराया गया था,2021 में सबसे पहले पश्चिम बंगाल का 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधान सभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है,पुडुचेरी विधान सभा का कार्यकाल सबसे बाद यानी 15 जून को समाप्त हो रहा है।
![]()
