नेविल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का ट्रस्टी नियुक्त किया गया है,12 नवंबर आज से यह नियुक्ति प्रभावी है,नेविल टाटा, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे हैं,यह ट्रस्ट टाटा संस में 27.98% हिस्सेदारी रखता है,32 वर्षीय नेविल टाटा 2016 सेट्रेंट कंपनी से जुड़े हैं,जो वर्तमान में तेजी से बढ़ते फैशन ब्रांड जूडियो की अगुवाई कर रहा हैं।
सर दोराबजी ट्रस्ट के बोर्ड ने दो अन्य प्रमुख हस्तियों को भी ट्रस्टी नियुक्त किया है,जिनमें टाइटन कंपनी का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर चुके टाटा समूह के वरिष्ठ कार्यकारी भास्कर भट और टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन हैं,जिन्हें तीन साल के कार्यकाल के लिए ट्रस्ट का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

टाटा समूह में अंदरूनी मतभेदों के समाधान के बाद यह नियुक्ति हुई है,यह तनाव नोएल टाटा और स्वर्गीय रतन टाटा के करीबी सहयोगी मेहली मिस्त्री के बीच था,मेहली मिस्त्री को प्रमुख ट्रस्टों से हटाया गया था,1 सितंबर 2025 से लागू हुए नये नियम के तहत टाटा ट्रस्ट्स में ये सभी नियुक्तियां नेतृत्व को मजबूत करने वाला एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है,ये ट्रस्ट मिलकर टाटा संस में 66% हिस्सेदारी का नियंत्रण करते हैं
![]()
