उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेमिंग के चलते तीन नाबालिग बहनों 9 मंजिला बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली।
गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ पुलिस थाना क्षेत्र की भारत सोसायटी में रहने वाली तीनों बहनें 16 वर्षीय निशिका, प्राची 14 साल और 12 वर्षीय पाखी ऑनलाइन गेम कोरियन लव की लती बताई जाती है,पिता चेतन कुमार ने बताया- तीनों बेटियों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी, तीनों टारगेट गेम खेलती थीं, कमरे से मिले सुसाइड नोट में किशोरियों ने पापा से माफी मांगी है, साथ ही एक डायरी का जिक्र भी किया है, नोट में लिखा है कि ‘इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है आई एम सॉरी, पापा।’ सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है,’ हालांकि, नोट में जिस डायरी का जिक्र उन्होंने किया गया है, उसकी पूरी डिटेल अभी तक सामने नहीं आ पाई हैं ।
![]()
