नई दिल्ली: लोकसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया,लोकसभा औऱ राज्यसभा के दोनों सदनों में शीतकालीन सत्र में भारी हंगामे के बीच चर्चा हुई, कई अहम विधेयकों के बीच सत्र का सबसे गंभीर मुद्दा जी राम जी विधेयक बना, यह विधेयक दोनों सदनों से पास हो गया।
संसद का 1 दिसंबर शुरू हुआ शीतकालीन सत्र 19 दिवसीय रहा जो 92 घंटे और 25 मिनट तक चला,शीतकालीन सत्र की 15 बैठकों के दौरान सदन में दो राजनीतिक रूप से बहुत संवेदनशील बहसें हुईं,जिनमें वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने और चुनाव सुधारों पर चर्चा काफी अहम रही,इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए,जिनमें 20 साल पुरानी मनरेगा को निरस्त करने वाला विधेयक और निजी भागीदारी के लिए नागरिक परमाणु क्षेत्र को खोलने वाला विधेयक समेत इस सत्र में कुल आठ विधेयक पारित किए गए, इसके अलावा, अनुपूरक अनुदान मांगें (2025-26) भी पारित की गईं।
![]()
