र
y
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकी देश अंगोला पहुंचीं, शनिवार रात लुआंडा में उनका भव्य स्वागत किया गया, अंगोला की यात्रा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्राध्यक्ष बन गई हैं, राष्ट्रपति मुर्मू अंगोला के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और संसद को संबोधित करेंगी, यह दौरा भारत और अंगोला के बीच राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ पर हो रहा है।
राष्ट्रपति भवन के अनुसार यह ऐतिहासिक यात्रा अफ्रीका और वैश्विक दक्षिण के साथ संबंधों को मजबूत करने की है, यह यात्रा वैश्विक दक्षिण के देशों, विशेष रूप से अफ्रीका के साथ राजनीतिक, आर्थिक, विकासात्मक और सांस्कृतिक आयामों में साझेदारी को मजबूत करने पर भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
![]()
