सऊदी अरब मदीना से उमरा करके सोमवार देर रात वापस लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस डीजल टैंकर से टकरा गई भीषण आग में 45 लोगों की मौत हो गई,मृतकों में 18 महिलाएं, 17 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं।
हादसा मदीना से लगभग 25 किलोमीटर दूर मुहरास के पास भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे हुआ,जब मदीना से मक्का की ओर जाते हुए यात्रियों से भरी बस पेट्रोल टैंकर से टकराई और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई,बस में सवार ज्यादातर यात्री तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य से थे, हादसे में सिर्फ 1 व्यक्ति ही जिंदा बचा जिसकी पहचान मोहम्मद अब्दुल शोएब के रूप में हुई है,दुर्घटना वाली बस में 46 लोग सवार थे,मृतकों में ज्यादातर हैदराबाद के बताए जा रहे हैं,यह हादसा इतना भीषण था कि शवों की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो रहा है,मृतकों के पार्थिव शरीर को किंग फहद और मीकात स्थित किंग सलमान अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है,इधर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दूतावास से नजदीकी तालमेल बनाकर पीड़ितों की पहचान और अन्य औपचारिकताओं में मदद करें।
![]()
