भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 14 से 18 नवम्बर के बीच खेला जाएगा, कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, काफी लंबे समय के बाद इस ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलने उतर रही है।
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। उसके बाद 3 वनडे और 5 टी20i मैचों की श्रृंखला भी खेली जाएगी, भारत के लिए घरेलू सीरीज आसान नहीं है, उनके सामने 2025 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन टीम होगी है।
![]()
