भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इतिहास रचते हुए LVM3-M6 रॉकेट से अमेरिका के AST स्पेस मोबाइल ब्लूबर्ड ब्लॉक 2 को लॉन्च कर दिया है, इसरो का यह कमर्शियल मिशन सुबह 8 बजकर 55 मिनट और 30 सेकंड पर लॉन्च हुआ, इस मिशन ब्लूबर्ड-2 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने बधाई दी है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘भारत के युवाओं की ताकत से, हमारा स्पेस प्रोग्राम ज़्यादा एडवांस्ड और असरदार बन रहा है। LVM3 ने भरोसेमंद हेवी-लिफ्ट परफॉर्मेंस दिखाकर, हम गगनयान जैसे भविष्य के मिशन के लिए नींव मज़बूत कर रहे हैं, कमर्शियल लॉन्च सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं और ग्लोबल पार्टनरशिप को गहरा कर रहे हैं। यह बढ़ी हुई क्षमता और आत्मनिर्भरता को मिला बढ़ावा आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बढ़िया है।’
आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दुनिया के सबसे बड़े कमर्शियल कम्यूनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की उल्टी गिनती मंगलवार को ही शुरू हो गई थी,इस मिशन के तहत अमेरिका का AST स्पेस मोबाइल ब्लूबर्ड ब्लॉक 2 स्पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में ले जाया गया है,इसरो केइस कमर्शियल मिशन के तहत अमेरिका के इस अगली पीढ़ी वाले रॉकेट को पृथ्वी की निम्न कक्षा (Lower Earth Orbit) में स्थापित करेगा।
![]()
