नईदिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अम्मान में जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की, बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पीएम मोदी अपने पहले पड़ाव में जॉर्डन पहुंचे, जिसके बाद अब वह इथियोपिया और ओमान का दौरा करेंगे ।

भारत और जॉर्डन के बीच 15 दिसंबर को बातचीत में व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी उपायों और कट्टरपंथ को खत्म करने, उर्वरक और कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के अन्य क्षेत्रों में सहयोग और प्रगाढ़ होंगे, किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने आतंकवाद से मुकाबले में भारत के प्रयासों के प्रति जॉर्डन के सशक्त समर्थन को दोहराया, प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन यात्रा के दूसरे दिन आज जॉर्डन-भारत व्यापारिक मंच में भागीदारी करेंगे।
![]()
