नई दिल्ली गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के DGP को पत्र लिखकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ISI से खतरे की जानकारी दी है,इस पत्र में बताया गया है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ISI के निशाने पर हैं,खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है,फिलहाल, कृषि मंत्री के पास Z+ सेक्योरिटी है लेकिन इस सूचना के मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है।
मध्य प्रदेश में 2005 तथा 2008 औऱ 2013 तथा 23 मार्च 2020 को चौथी बार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिल रहे थे कि ISI द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जानकारी जुटाई जा रही,जिसके बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली और भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।
![]()
