प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हैदराबाद में स्थापित Safran Aircraft Engine Services (SAES) की अत्याधुनिक इंजन सर्विसिंग फैसिलिटी का वर्चुअली उद्घाटन किया,इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय एविएशन सेक्टर तेज़ी से विस्तार कर रहा है,आने वाले वर्षों में भारत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक विमानन बाजारों में शामिल होने जा रहा है,भारत में इस प्रकार की एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसिंग फैसिलिटी बनने से न सिर्फ देश की तकनीकी क्षमता बढ़ेगी,बल्कि रोजगार के हजारों अवसर भी पैदा होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब केवल विमान खरीदने वाला देश नहीं, बल्कि विमानन तकनीक और सेवाओं का भविष्य का केंद्र बनने जा रहा है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार फ्रांस की सैफ्रॉन कंपनी सहित अंतरराष्ट्रीय विमानन संगठनों को पूर्ण सहयोग और सपोर्ट प्रदान करेगी,आज भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाले घरेलू एविएशन मार्केट में से एक है,हमारा घरेलू मार्केट दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है,आज, भारत के लोगों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं,इसलिए, भारत में हवाई यात्रा की मांग बढ़ रही है,हमारी एयरलाइंस लगातार अपने बेड़े को बढ़ा रही हैं,भारत ने पहले ही 1500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दे दिया,उन्होंने कहा कि भारत में एयरक्राफ्ट सर्विस सेंटर बनना बहुत फायदेमंद है,पीएम मोदी ने कहा कि वह MSMEs को बढ़ावा देने की पॉलिसी के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जबकि कुछ सेक्टर में 100 परसेंट विदेशी इन्वेस्टमेंट की इजाजत दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में इस प्रकार की एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसिंग फैसिलिटी बनने से न सिर्फ देश की तकनीकी क्षमता बढ़ेगी, बल्कि रोजगार के हजारों अवसर भी पैदा होंगे, पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब केवल विमान खरीदने वाला देश नहीं, बल्कि विमानन तकनीक और सेवाओं का भविष्य का केंद्र बनने जा रहा है।
![]()
