नई दिल्ली: दिल्ली की रोहणी कोर्ट से गोवा नाइट क्लब के लूथरा भाइयों को झटका लगा है,बुधवार को रोहिणी कोर्ट ने गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ अग्निकांड मामले में गौरव और सौरभ लूथरा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, आपको बता दें कि दोनों भाइयों को थाइलैंड में हिरासत में लिया गया है, लूथरा भाइयों ने कोर्ट में अपनी जान को खतरा बताते हुए कुछ दिनों के लिए सुरक्षा की मांग की है।

गोवा के नाइट क्लब में अग्निकांड में लूथरा भाइयों पर लापरवाही के आरोप हैं,अदालत में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें रखीं, गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं, टैक्स भरते हैं, उनका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है,लूथरा भाइयों ने कोर्ट के सामने अपनी जान का खतरा बताते हुए रक्षा करने की गुहार लगाई,उन्होंने 2, 3 या 4 दिनों के लिए प्रोटेक्शन की मांग की,वकील ने कहा कि उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है, दोनों भाई वापस लौटना चाहते हैं और जांच एजेंसी के साथ सहयोग करना चाहते हैं।
पुलिस का कहना है कि लूथरा भाइयों ने जांच में सहयोग नहीं किया,पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स के लीज दस्तावेजों और ट्रेड लाइसेंस का हवाला देते हुए उनके दावों को गलत बताया था,और कहा है कि वो एक पंचायत द्वारा जारी ट्रेड लाइसेंस पर भरोसा करते हैं,ट्रेड लाइसेंस भी 2023 में खत्म हो गया, जिसे अभी तक रिन्यू नहीं कराया गया है,बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत की याचिका खारिज कर दी।
![]()
