देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो परिचालन संकट से जुझ रही है,इंडिगो की देशभर में 550 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं,जिससे लाखों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,दिल्ली हवाई अड्डे पर ही 220 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं, बंगलूरू हवाई अड्डे पर 100 से ज्यादा उड़ानों के रद्द होने की खबर है,हैदराबाद एयरपोर्ट पर 90 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं,इनके अलावा देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी कई उड़ानों में देरी हो रहा है,शुक्रवार को इंडिगो की लगभग 500 से ज्यादा उड़ानें अब तक रद्द हो चुकी हैं।

इस संकट पर इंडिगो एयरलाइन ने माना है कि वे क्रू की समस्या का अंदाजा नहीं लगा सके और योजना बनाने के स्तर पर उनसे गलती हुई, एयरलाइन ने सरकार से मांग की है कि पायलटों के आराम और नाइट ड्यूटी के नियमों में 10 फरवरी तक छूट दी जाए,डीजीसीए ने एयरलाइन की इस मांग की पुष्टि की है,डीजीसीए ने एक बयान जारी कहा कि यात्रियों की परेशानी को कम करने और सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए इंडिगो ने एफडीटीएल के नियमों में कुछ छूट देने की मांग की है,इंडिगो ने डीजीसीए को भरोसा दिलाया है कि हालात को ठीक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं,इंडिगो ने कहा है शेड्यूल को स्थिर करने की कोशिशें अगले दो-तीन दिनों तक जारी रह सकती हैं,जिससे और उड़ानें कैंसिल होंगी,हालांकि 8 दिसंबर से एयरलाइन अपने फ्लाइट ऑपरेशन कम कर देगी,जिससे उड़ानें रद्द होने की समस्या कम हो सकती है।
![]()
