बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है,अधिकारियों ने शुक्रवार को एक्ट्रेस के घर पर बेस्टियन हॉस्पिटैलिटी कंपनी मामले में रेड डाली है,एक रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग, कंपनी के आउटलेट और इसके प्रमोटरों के घर पर रेड मार रही है। ये छापेमारी बुधवार को शुरू हुई थी और अब जांच शिल्पा शेट्टी के घर तक पहुंच गई है।
सूत्रों की माने तो वह इस कंपनी की को-ओनर हैं,इस कंपनी के मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और गोवा में ‘बेस्टियन’ नाम से क्लब्स और रेस्टोरेंट्स हैं, आयकर विभाग को संदेह है कि होटल व्यवसाय में निवेश, आय और टैक्स भुगतान को लेकर गड़बड़ियां हैं,बैस्टियन रेस्टोरेंट (Bastian) से संबंधित वित्तीय लेन-देन और कथित टैक्स अनियमितताओं की इनकम टैक्स जांच कर रही है, आपको बता दें कि बस्टियन पब की शुरुआत बिजनेसमैन रंजीत बिंद्रा की कंपनी बस्टियन हॉस्पिटैलिटी ने की थी। शिल्पा शेट्टी ने साल 2019 में इस वेंचर में 50% की हिस्सेदारी खरीदी और इसकी को-ओनर बन गईं।
![]()
