शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का आज अंतिम दिन है, आज महानवमी पर देशभर के मंदिरों में माँ के नौवें स्वरूप की आराधना के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है।

शारदीय नवरात्रि के नवें दिन, यानी महानवमी के पावन अवसर पर आज माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माँ सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली देवी हैं। इनकी उपासना से भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
![]()
