मीडिल ईस्ट में शांति के लिए कोई ठोस पहल नहीं होने से अनिश्चितिता का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला जहां बाजार में भारी गिरावट देखी गई।

अमेरिका-ईरान में सीजफायर के बीच शांति वार्ता विफल होने से सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,600 अंक की गिरावट दर्ज की गई,वहीं निफ्टी 23,600 से नीचे पहुंच गया,जबकि बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 75,939 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 450 अंक से अधिक गिरकर सुबह 9:20 बजे 23,600 के स्तर से नीचे आ गया।
![]()
