दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरा ईमेल आया है, जिसमें दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है,जिसकी बाद स्पीकर के कमरों की सघन तलाशी के बाद विधानसभा के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है,सुरक्षा एंजेंसियों के साथ डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर मौजूद है।
विधानसभा और स्पीकर को यह धमकी भरे ईमेल सुबह 7:28 AM और 7:49 AM पर प्राप्त हुए,ईमेल में दिल्ली विधानसभा परिसर के साथ विधानसभा मेट्रो स्टेशन पर भी धमाका करने की चेतावनी दी गई है,ईमेल में एलजी तरणजीत सिंह संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा के नाम भी उल्लेखित हैं,अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा परिसर और मेट्रो स्टेशन की जांच तेज कर दी है,सदन की कार्यवाही सुरक्षा कारणों से 11:30 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है,आज मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता करीब 1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकती हैं।
![]()
