उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के गंगापार इलाके में फाफामऊ के पास एक कोल्ड स्टोरेज में तेज धमाके के साथ अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज गिर गया, हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह की हालत गंभीर है,एनडीआरएफ टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है, घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है,यह कोल्ड स्टोरेज पूर्व मंत्री अंसार अहमद का बताया जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे पर दुख जताया,पीएम ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं,हर मृतक परिवार वालों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की मदद दी जाएगी,घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में हादसे के वक्त दो दर्जन से अधिक मजदूर मौजूद थे,जो मलबे में दब गए,सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमा वर्मा,पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे,आनन फानन में सभी को बाहर निकाला गया, घायलों को निकालने के जिले भर की एंबुलेंस को राहत बचाव कार्य में लगाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन में जुटी है,सभी मजदूर बिहार के सहरसा जिले के बताए जा रहे हैं।
![]()
