बिहार में राज्यसभा की पांचों सीट एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत ली है,एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट किया।
चार सीटों पर जीत तो पहले से ही तय थी,लेकिन, पांचवीं सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह से एनडीए के उम्मीदवार शिवेश राम का मुकाबला हुआ।
महागठबंधन के चार विधायकों ने दांव देते हुए विधानसभा नहीं पहुंचे, इन विधायकों में कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक शामिल है, मतगणना के बाद एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत की घोषणा कर दी गई।
![]()
