फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में कमाई का रिकॉर्ड बना दिया,‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए करीब ₹27.13 करोड़ की कमाई की है, धुरंधर ने ‘बाहुबली 2’और ‘दे कॉल हिम ओजी’ के 23 करोड़ को पार कर करीब सवा सत्ताइस करोड़ की कमाई की है
दरअसल मेकर्स फिल्म के रिलीज से पहले दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए कुछ चुनिंदा पेड प्रीव्यू शो रखते हैं,18 मार्च को देशभर में 9550 पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं,मुंबई में एक टिकट की कीमत 3100 रुपए तक रही, जबकि दिल्ली में 2400 रुपए रही,इस तरह इसकी 5.38 लाख टिकटें बिक चुकी हैं,जिससे फिल्म ₹27.13 करोड़ कमा चुकी है,19 मार्च को धुरंधर 2 रिलीज होगी।
![]()
