अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक नई चाल चल दी है, ट्रंप ने अपने ट्रूूथ सोशल पर मित्र देशों से होर्मुज जलडमरू में अपने-अपने वॉर शिप (जंगी जहाज़) भेजने को कहा है, ताकि ईरान के कब्जे से उसे खाली कराया जा सके और मालवाहक जहाज़ वहां से आ-जा सकें,हालांकि अभी तक ट्रंप की इस आह्वान पर किसी भी यूरोपीय या अमेरिकी मित्र देशों ने समर्थन नहीं किया है, यहां तक कि इसराइल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है,वहां जर्मनी और इटली ने साफ किया कि वह ईरान युद्ध में किसी भी रूप में शामिल नहीं हैं।

वहीं ईरान ने अमेरिकी और इसराइली हमलों के समाप्त होने तक किसी भी प्रकार के युद्धविराम की संभावना को खारिज किया है, रॉयटर्स को दो वरिष्ठ ईरानी सूत्रों ने बताया कि कई देश संघर्ष को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हम लंबे संघर्ष के लिए तैयार हैं,हम पर युद्ध थोपा गया है,जिसकी कीमत अमेरिका और इसराइल को चुकानी होगी।
![]()
