उत्तर प्रदेश सरकार ने चाइनीज मांझे को लेकर और अधिक सख्त रुख अपनाया है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को पूरे राज्य में सर्च अभियान चलाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया है, अब चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा।

।
राजधानी लखनऊ के बाजारखाला में चीनी मांझे में फंसकर एक युवक की मौत के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने सख्त निर्णय लिया है, सीएम मोदी के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और लखनऊ में पतंग की कई दुकानों पर छापेमारी की है, शहर के हैदरगंज और मोतीझील इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है,डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह विक्रम और बाजारखाला थाना पुलिस ने छापेमारी की।बुधवार को बाजारखाला में पतंग की डोर ने एक युवक का गला रेत गया था, इस दौरान गले की नस कट जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
![]()
