जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों की एक बड़ी कामयाबी मिली है जहां उधमपुर जिले के घने जंगलों में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने निर्णायक कार्रवाई में ढेर कर लिया।
खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार को उधमपुर के रामनगर क्षेत्र के जाफर जंगल में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन ‘किया’ काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने बसंतगढ़ इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान जाफर, गुजरादा और चिगला बालोथा के घने जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई, जहां वे एक गुफा में छिपे हुए थे, सुरक्षा बलों का पता चलते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद करीब एक घंटे तक भीषण मुठभेड़ चली. भारी गोलीबारी और विस्फोटों के बीच एक आतंकी को गोली लगी, लेकिन वह अपने साथी के साथ गुफा के अंदर छिपने में कामयाब हो गया।
![]()
